दिल्ली. जब से Sarahah नामक वेबसाइट आई है तब से इसने हर जगह तहलका मचा दिया है। कहने के लिए इस वेबसाइट पर आप अज्ञात तरीके से किसी के लिए कोई प्रतिक्रिया लिख सकते हैं, पर लोग इसे गाली गलौच और लड़कियों को प्रोपोज़ करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। नई दिल्ली का रहने वाले प्रीतम लड़कियों में बड़ा पॉप्युलर था पर Sarahah के चलते उसका भांडा फूट गया।
प्रीतम कई दोस्तों के आगे शेखी बघारता कि वो लड़कियों में बड़ा फेमस है, लड़कियां उसके बाइसेप्स देखते ही उसे रिक्वेस्ट भेज देती हैं और अगले ही दिन नंबर मांग लेती हैं। वो कई बार ऐसा जताता जैसे कि उसे खुद लड़कियों में कोई दिलचस्पी नहीं पर लड़कियां ही उसे मेसेज पे मेसेज करती हैं। इस कारण वह अपने दोस्तों में भी पॉपुलर था। Sarahah के आने के बाद उसने अपने कई दोस्तों को लड़कियों द्वारा भेजे गए ”I love you” और ”You are my crush” वाले पोस्ट दिखाए। कल शाम प्रीतम का दोस्त मुकुल उसके घर पहुंचा, प्रीतम उस वक्त बाथरूम में था।
उत्सुकतावश प्रीतम के दोस्त मुकुल ने उसका लैपटॉप खोला तो देखा कि प्रीतम अपने लिए तारीफ भरा पोस्ट लिख रहा था। मुकुल ने तुरंत ही लैपटॉप की स्क्रीन का फोटो लिया और प्रीतम के बाहर आने से पहले लैपटॉप बंद कर दिया। अगले दिन प्रीतम ने वही पोस्ट अपने दोस्तों को दिखाया और कहा ”कोई लड़की मेरे पीछे पागल हो गयी है।” इससे पहले कि प्रीतम वो पोस्ट दोस्तों को पढ़ाता मुकुल ने सबको फोटो दिखाकर प्रीतम का भांडा फोड़ दिया। इस बात बात से नाराज़ होकर सभी ने उसे फ्रेंडलिस्ट से हटा दिया।